केन्द्र में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार
हापुड सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह हापुड में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से चुनाव मोर्चे पर डट जाएं।भाजपा का लक्ष्य लोकसभा-2024 का चुनाव भारी बहुमत से जीत कर केंद्र में तीसरी बार भाजपा को सत्तारूढ करना है और नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधान मंत्री होंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का अमरोहा जाते हुए हापुड बाई पास पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दिल्ली से अमरोहा विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने के लिए बुधवार की सुबह हापुड़ से गुजरे और हापुड के भाजपाइयों ने बाईपास पर बड़ी संख्या में पहुंच कर उनका स्वागत किया।भाजपा के राष्ट्रीय नेता अरुण कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में अब बिल्कुल समय शेष नहीं रह गया है। भारत विकसित संकल्प यात्रा का समापन होने के उपरांत सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से चुनाव में जुट जाएं और तीसरी बार भाजपा सरकार पूरे देश में प्रचंड बहुमत से जनता की सेवा के लिए एक बार फिर जनता के सामने आए। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, योगेंद्र चौधरी, अमित सिवाल राहुल शर्मा शैलेंद्र राणावत अमित चौधरी, विजय खरे जिनेंद्र चौधरी, संजीव शर्मा, उपेन्द्र राणा व सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
https://ehapurnews.com/hotel-closed-after-rape-reopens/
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606