भाजपा नेता ने घर-घर जाकर बनाए सदस्य
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल विशेष सदस्यता सप्ताह के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर एवं घर-घर जाकर लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया और उनका यह अभियान जारी है।
राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से ओत-प्रोत, विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल, भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 के अन्तर्गत 11 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक विशेष सदस्यता सप्ताह मनाया जा रहा है।
विकास अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री ने सभी से आग्रह किया कि टोल-फ्री नंबर – 8800002024 पर मिस्ड-कॉल देकर या नमो ऐप के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर लोग बढ-चढ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point