भाजपा के व्यापारी नेता का मनाया जन्मदिन, काटा केक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा का जन्मदिन हापुड़ के व्यापारियों ने मंगलवार को व्यापारी दिवस के रुप में मनाया और केक काट कर उनके दीर्घ आयु होने की कामना की।
प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के लाभार्थ अनेक योजनाएं संचालित की है। व्यापारियों के आयकर से ही आयकर दातादाओं में उत्तरप्रदेश ने दूसरा स्थान पर प्राप्त किया है जो देश और प्रदेश के समग्र विकास पर खर्च हो रहा है।
इस मौके पर उपस्थित व्यापारी नेता विजय कुमार सर्राफ, विनोद कुमार गुप्ता, कपिल एसएम, अशोक बबली, राजू पारिक, केशव त्यागी, रवि पेंटर आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457