भाजपा जिलाध्यक्ष के बाद मोर्चा में फेरबदल पर मंथन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा-2024 के चुनाव को फतह करने के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन व उसके मोर्चे में बदलाव करने क तैयारी में जुटी है। उत्तर प्रदेश में 69 जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों में बदलाव के बाद अब मोर्चे में बदलाव में जुट गई है। भाजपा युवा मोर्चा संगठन का खास दमदार मोर्चा है। इसमें बदलाव को लेकर भाजपा प्रदेश हाईकमान मंथन में जुटा है। महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा तथा भाजपा के क्षेत्रीय संगठन में फेरबदल जरूरी माना जा रहा है। ऐसे भी संकेल मिल रहे है कि जिलाध्यक्ष व महानगर अध्य7 पद से हटाए गए नेताओं को क्षेत्रीय संगठन मे जगह मिल सकती है।
जनपद हापुड़ से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर भी गाज गिर सकती है। इसी प्रकार महिला मोर्चा, नगर समिति, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा में बदलाव होना तय माना जा रहा है और गहन मंथन चल रहा है।