हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने और जानलेवा हमला करने के मामले में छह पर मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सिंभावली के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोग उससे रंजिश रखते हैं। 23 जुलाई को उसकी बेटी सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तभी आरोपियों ने तेज आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए जिसका महिला ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया।
महिला के आरोपों के अनुसार आरोपी जबरन घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ की और जानलेवा हमला किया। मारपीट कर कुंडल भी लूट लिए। पीड़ित ने न्यायालय से न्याय की मांग की जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130