हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने हापुड़ के एसपी के आदेश पर नौ दहेज लालचियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
गांव भाटियाना निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष 20 मार्च को हरियाणा के गुरुग्राम के थाना फरुखनगर के कारोल के ललित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके बाद वह महिला को परेशान करने लगे। ऐसे में ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को उसके घर छोड़ आए। 29 जनवरी को परिजन महिला को ससुराल लेकर पहुंचे और दस लाख भी दिए लेकिन आरोपियों ने पैसे कम बता कर वापस लौटा दिए और अतिरिक्त दहेज की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 9 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950