हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात कैंटर की चपेट में आने से हुई दो भाइयों की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मथुरा की गोवर्धन तहसील क्षेत्र के गांव मुदसेरस निवासी लेखराज ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा प्रिंस और 24 वर्षीय भतीजा गोविंद राम जनपद हापुड़ के धौलाना निवासी धर्मेंद्र प्रजापति के यहां मजदूरी करते थे जो कि 20 जुलाई को धर्मेंद्र के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर मीठापुर से सिरोधन गांव जा रहे थे। इसी बीच बुलंदशहर गुलावठी मार्ग पर मीठापुर के पास अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मजदूर भाइयों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव साथ ले गए। लेखराज की तहरीर के आधार पर कपूरपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065