भाजपा का लक्ष्य राष्ट्रवाद की स्थापना
हापुड़, सीमन: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को यहां कहा कि भाजपा का लक्ष्य जातिवाद व क्षेत्रवाद से उपर उठकर राष्ट्रवाद खड़ा करना है। राष्ट्रवाद की नींव मजबूत करने हेतु भाजपा कार्यकर्ता आगे आकर समर्पण भाव से कार्य करें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आज यहां भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंडल प्रभारियों की क्षेत्रीय कार्यशाला में भाजपा के मंडल प्रभारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के आदर्श है और कार्यकर्ता उनके आदर्शो का अनुसरण करते हुए गांव-गांव भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को पहुंचाएं। भाजपा कार्यकर्ता गांवों में रात्रि विश्राम करे और ग्रामीणों की समस्याओं को जाने, साथ ही समस्याओं के हल का प्रयास करे। नए लोगोंं को भाजपा से जोड़े और उन्हें सम्मान दे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी व क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने भी कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यशाला का उद्घाटन अतिथियों ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यर्पण करके व दीप प्रज्जवलित करके किया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं का स्वागत भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा भूतपूर्व जिलाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल, विनीत दीवान, मनोज बाल्मीकि, दीप पारचा, मनोज तोमर, पुनीत गोयल, सहदेव शास्त्री, श्यामेंद्र शास्त्री, अशोक कुमार बबली, कपिल एसएम आदि ने किया।हापुड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अभिवादन स्वीकार करते हुए। (छाया:सीमन) Originally posted 2020-03-15 11:48:01.
Read moreHapur: हापुड़ में बिजली गिरने से पेड़ फटा,टुकड़े 100 दूर तक गिरे।देखें वीडियो
Hapur: हापुड़ में बिजली गिरने से पेड़ फटा,टुकड़े 100 दूर तक गिरे।देखें वीडियो Originally posted 2020-03-14 17:41:02.
किसानों की फसल नुकसान का मुद्दा उठा
विकास भवन हापुड़ में प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने जिले में हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में भाग लिया।बैठक में विधायक विजय पाल आढती ने क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों के हुए फसल नुकसान से अवगत कराया व उचित मुवावजा दिलाने की मांग की। Originally posted 2020-03-14 12:38:58.
Read more22 मार्च तक जनपद के विद्यालय बंद
हापुड़, सीमन : कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से जनपद हापुड़ के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय स्कूल, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त व अन्य बोर्ड के समस्त विद्यालयों को आगामी 22 मार्च तक बंद कर दिए गए है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ के माध्यम से उक्त आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि 16 मार्च से 23 मार्च के मध्य सम्पन्न होने वाली परीक्षाएं अब 23 मार्च से 28 मार्च तक होंगी। Originally posted 2020-03-14 12:03:23.
Read moreहापुड़ में मिला कोरोना का संदिग्ध पीडि़त
हापुड़, सीमन : हापुड़ में शनिवार को कोरोना वायरस से पीडि़त एक संदिग्ध के शनिवार को यहां मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संदिग्ध पीडि़त व उसके परिवार को जी एस मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डा.योगेश गोयल ने बताया कि आज सुबह उसके क्लीनिक पर एक 13 वर्षीय बालक को लाया गया जिसे बुखार था और सिर व बदन में तेज दर्द था। यह बालक 20 दिन नेपाल में रह कर एक मार्च को हापुड़ पहुंचा था। बालक को कोरोना वायरस से संदिग्ध पीडि़त मानकर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा व डब्लू एच ओ के डा.भरत दूबे को सूचित किया गया। फिलहाल संदिग्ध पीडि़त व उसके परिवार को जी एस मेडिकल कालेज में बने आइसोलेशन वार्ड में जांच हेतु रखा गया है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के बचाव एवं सुरक्षा समस्त नागरिकों का जागरुक बने रहना सबसे बड़ा बचाव है। इस सम्बंध में जिला प्रशासन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से सजग जागरुक एवं सुरक्षित हापुड़ की थीम पर कार्य किया जा रहा है। जन मानस को जागरुक करने के उद्देश्य से इस सम्बंध में जानकारी स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नागरिकों तक भेजी जा रही है ताकि कोरोना वायरस को लेकर सजग हापुड़ सुरक्षित हापुड़ बन सके। Originally posted 2020-03-14 11:55:51.
Read moreसंगठन में नियुक्ति
हापुड़, सीमन : स्थानीय राजीव बिहार के लौकेश शर्मा को वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन यूपी का हापुड़ के लिए जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने की है। Originally posted 2020-03-13 12:45:14.
Read more