हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के गोयल रिजेन्सी मे चल रही श्री गणेश शिव महापुराण कथा का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकडो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित यश पाराशर ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया जिसमें विश्व कल्याण के लिए आहुति दी गई। व्यास पंडित मोहित भारद्वाज ने कहा कि राम राम बोलने से ही 108 जाप पूरे हो जाते है। उन्होंने कहा कि मानव को अच्छे-अच्छे कर्म करते रहना चाहिए जिसका फल मानव को अगले जन्म में मिलता है। जीवन मे सत्यता और विश्वाश होना जरूरी है। एक लौटा जल सभी समस्याओं का हल है। इसलिए भगवान को रोज एक लोटा जल चढ़ाना चाहिए, कर्म का भोग भोगना पडता है। उन्होंने बताया कि अपने माँ बाप से ङरो या ना ङरो, भगवान से ङरो या ना ङरो , पर अपने कर्म से डरना चाहिए क्योंकि कर्म का भोग भोगना पङता है। इस मौके पर व्यास पंडित मोहित भारद्वाज , आचार्य यश पाराशर, गोपाल शास्त्री ,रोहतास, श्याम,मूलचन्द,पंडित दिनेश, दिव्या अग्रवाल, मंजू सिंघल, अंजना गुप्ता,पूनम सिंघल,प्रिया गोयल,सोनिया कंसल, मधु मित्तल, प्रीति मित्तल, रेखा सिंघल,ज्योति, वंदना, प्रियंका, रुचि, सिंधु त्यागी, मानशी,राखी,प्रिया गोयल, नीतू वर्मा ,सचिन मित्तल, कपिल अग्रवाल, कपिल वर्मा, नीतीश गुप्ता, अनुज सिंघल, अंकित अग्रवाल,जय भगवान सिंघल,सलभ शर्मा, लक्ष्य अग्रवाल सहित सैकङो महिलाओ और पुरुष शामिल थे।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more