पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की कांग्रेस जनों ने की मांग






Share

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की कांग्रेस जनों ने की मांग
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कांग्रेस जनों का एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को पालिका चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह से भेंट कर भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण मांग की। कांग्रेसियों ने कहा हैं कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की हर वर्ष 14 नवंबर को जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस बार भी 14 नवंबर को नेहरू जी की जयंती कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम के साथ मनाई जाएगी लेकिन विडंबना की बात यह है की अतरपुरा चौराहे पर लगी नेहरू प्रतिमा स्थल की दुर्दशा शहर में किसी भी से भी नहीं छिपी है। अगर गौर किया जाए तो नेहरू प्रतिमा स्थल पर लगी टाइल्स उखड़ चुकी है, तो कहीं रैलिंग भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी है। यहां तक कि नेहरू प्रतिमा के ऊपर लगा गुम्बद भी एक तरफ से टूटा हुआ है। वहीं दूसरी तरह कांग्रेस जनों ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल के पास बने राजीव गांधी पार्क की बदहाली को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है और बताया है कि काफी समय से राजीव गांधी पार्क बेहद ही बदहाली अवस्था में पड़ा हुआ है। कांग्रेस जनों ने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा को गुंबद से ढका जाए, प्रतिमा के दोनों तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के चढ़ने उतरने चढने के लिए सीढी बनाई जाए। चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह ने आश्वासन है कि बहुत जल्द शहर में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी, राजीव गांधी जी, डॉ भीमराव अंबेडकर जी सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यकरण कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर वी सी शर्मा, भरत लाल शर्मा और गौरव गर्ग सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    पुलिस ने लुटेरे पकड़े,लूटी गई कार बरामद

    Share

    Shareसिम्भावली:पुलिस ने दिल्ली के एक व्यापारी की कार लूट कर भाग रहे पांच लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूटी गई कार,मोबाइल व हथियार बरामद की हैं। Related posts:दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरीअज्ञात व्यक्ति का शव मिला, शिनाख्त का प्रयास जारीनिर्माण की जांच के दौरान ठेकेदार को किया भुगतान, जांच शुरूOriginally posted 2020-03-21 11:47:38.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!