कांग्रेस करेगी नागरिकों की समस्याओं का निवारण






Share

कांग्रेस करेगी नागरिकों की समस्याओं का निवारण

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भर में नागरिकों को समस्याओं से निजात दिलाने का बीड़ा उठाया जिसके लिए प्रदेश स्तर व जनपद स्तर पर न्याय समितियां गठित की गई है। जिला कलैक्ट्रेट, पुलिस दफ्तर व तहसील दफ्तर पर कांग्रेस न्याय पेटिका लगाएगी। इन न्याय पेटिकाओं में नागरिक अपनी समस्याएं लिखकर डाल सकेंगे। सर्वप्रथम लोगों की समस्याओं के निदान हेतु जिला स्तर पर प्रयास किया जाएगा और प्रदेश स्तर पर।

सोशल आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व मेरठ मंडल प्रभारी कुलदीप आत्रे, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज सूबे की जनता परेशाना है। नागरिकों की समस्यों का निवारण नहीं हो पा रहा। कांग्रेस जनता के साथ है। कांग्रेस हर तबके की पार्टी है। कांग्रेस नागरिकों को न्याय दिलाएगी और उनकी समस्याओं का निवारण करेगी। हापुड़ जिला मुख्यालय पर न्याय पेटिका लगा कर रविवार को शुभारंभ किया गया।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    महिलाओं ने होली पूजन उत्सव धूमधाम से मनाया

    Share

    Shareहापुड़, सीमन : महिलाओं ने सोमवार को यहां होली पूजन उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया। आज महिलाओं ने होली पूजन कर परिवार, समाज व देश की समृद्धि की कामना की।     आज भोर होते ही बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन सामग्री के साथ होली उत्सव की और घरों से निकल पड़ी और यह सिलसिला अपराह्न तक जारी रहा। हापुड़ में होली पूजन उत्सव चंडी मंदिर के निकट शिव चौक पर आयोजित किया जाता है। जहां आज महिलाओं ने बड़ी संख्या में होली पूजन कर परिवार, समाज और देश समृद्धि की कामना की।हापुड़ में महिलाएं होली पूजन करते ेहुए। (छाया:सीमन) Related posts:दिव्यांग दम्पत्ति को विवाह में मिलेंगी 35 हजार रूपए की आर्थिक मद्दकिसान व व्यापारियों में समझौते के बाद धान कारोबार शुरुहापुड़ के सहदेव शास्त्री ब्राह्मण महासभा के पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, मिली बधाईयांOriginally posted 2020-03-09 11:58:23.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!