हापुड़ के कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू को याद कर श्रद्धांजलि दी






Share

हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कांग्रेस जनों ने शनिवार को पंडित नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर अपने-अपने श्रध्दा सुमन अर्पित किए ।हापुड के अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर शनिवार को कांग्रेसजनों ने पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वरिष्ठ कांग्रेसी इंदर राज बांगा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।

आशाराम शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा रहेगी. भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के उन मूल्यों पर मशाल की तरह प्रकाश डालती रहेगी, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया।उनकी दूरदर्शिता और अहमियत हमेशा हमारी अंतरात्मा और कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक कुमार सैनी ने कहा की वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे। वे एक ऐसे लोकतांत्रिक शख्स थे जिसने हमारे गणतंत्र की नींव रखी। दुनिया भर में सम्मानित एक राजनेता थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, अरविंद शर्मा, डॉ शोएब, अंकित शर्मा, अमित सैनी, विक्की शर्मा, सीमा शर्मा, राज मोहन शर्मा, सविता गौतम, विकास त्यागी, जसवीर सिंह, वाई के शर्मा, जस्सा सिंह, सुबोधu शास्त्री, अरुण वर्मा, नरेश कुमार, देवेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, खेम सिंह सहारा, सुखपाल गौतम, शौकीन चौधरी, सिराजुद्दीन मौजूद आदि उपस्थित थे।

नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595

Related Posts

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

Share

Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

Read more

लोगोंं ने थालियां बजाकर चिकित्सकों के प्रति हमदर्दी जताई

Share

Share हापुड़, सीमन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कफ्र्यू के दौरान रविवार की शाम को ठीक पांच बजे लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर घंटे-घडियाल व थालियां बजाकर उन लोगोंं के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की जो निस्वार्थ भाव से कोरोना पीडि़तों की सेवा में लगे हंै। इससे पूर्व लोगों ने अपने-अपने आवास पर हवन पूजन किया।      रविवार की शाम को पांच बजने से पूर्व लोग घंटे-घडिय़ाल,थालियां व घंटी लेकर घरों के मुख्य दरवाजों व बालकनियों में खड़े हो गए और बड़ी बेसब्री से पांच बजने का इंतजार करने लगे जैसे ही इंतजार की घडिय़ां समाप्त हुई तो लोग करतल ध्वनि के साथ घंटे-घडिय़ाल व तालियां आदि बजाने लगे और भारत माता की जय के नारों से इलाका गूंज गया। सबसे बड़ा अद्भूत नजारा तो जवाहर गंज, आर्य नगर में देखने को मिला। जहां बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए और पंक्ति बंद्ध होकर थालियां बजाने लगे। लोगोंं ने चिकित्सकों व अन्य समाजसेवियों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।हापुड़ में लोग थालियां बजाते हुए। (छाया:सीमन) Related posts:जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वाहन चोरों से 5कारें,नम्बर प्लेट, आरसी की बरामद।श्री जगन्नाथ जी की प्रभात फेरी निकालीभगवान कृष्ण की छठी का आयोजनOriginally posted 2020-03-22 12:26:17.

Read more

Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
error: Content is protected !!