कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक डा. अख्तर और वरिष्ठ कांग्रेसी महेश शर्मा के निधन पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका हापुड के परिसर में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर हापुड के कांग्रेस जनों ने एक शोक सभा कर गढ़मुक्तेश्वर के भूतपूर्व विधायक डॉक्टर अख्तर और वरिष्ठ कांग्रेसी महेश शर्मा के निधन पर एक शोक सभा कर श्रध्दांजलि अर्पित की।भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने दिवंगत नेता डॉक्टर अख्तर और वरिष्ठ कांग्रेसी महेश चंद शर्मा को याद करते हुए कहा कि इनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति हैं जो भविष्य में कभी पूरी नहीं हो सकती। कांग्रेस जनों ने गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होकर दिवंगत महान आत्माओं के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया और अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, शहजादा चौधरी, राज सिंह, डॉक्टर जकरिया मनसबी, अमित सैनी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, सविता गौतम, निसार खान, सभासद सुशील शास्त्री, इरफान कुरैशी, एजाज अहमद, नूर इलाही, यशपाल ढिलौर, मुकेश कौशिक, आईसी शर्मा, चमन शर्मा, मनोज कौशिक, कादिर चौधरी, राहत चौधरी, खालिद खान, सुखपाल गौतम, रघुवीर सिंह एडवोकेट, सीमा शर्मा, मुरसलीन चौधरी, नरेश जाटव, विकास त्यागी, अनमोल शर्मा, जस्सा सिंह, एसपी शर्मा, यश कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586