संस्कारित युवा पीढ़ी राष्ट्र का आधार: अनिल आर्य






Share

संस्कारित युवा पीढ़ी राष्ट्र का आधार: अनिल आर्य
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज हापुड़ का 133 वाँ वार्षिकोत्सव चतुर्वेद शतकम यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। युवा जागृति सम्मेलन में संबोधित करते हुए केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि संस्कारित युवा पीढ़ी राष्ट्र का आधार है। उन्हें सुसंस्कारित करना आर्य समाज का दायित्व है।उन्होंने कहा कि आर्य समाज एक क्रांतिकारी आंदोलन है जो हर राष्ट्रीय मुद्दे पर अग्रणी भूमिका निभाता है।देश की आजादी की लड़ाई में आर्य समाज ने अनेकों क्रांतिकारी दिए और जेलों को भरा तब जाकर देश आजाद हुआ।महर्षि दयानन्द जी केवल धार्मिक समाज सुधारक ही नहीं थे अपितु उनका चिंतन सर्वागीण था।जहां उन्होंने पाखंड अन्धविश्वास कुरीतियों पर प्रहार किया साथ ही राष्ट्रीय विचार भी दिए उनका मानना था कि कोई कितना ही करे पर स्वदेशी राज्य सर्वोत्तम होता है।आज पूरा विश्व महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200 वीं जयंती मना रहा हैं इस अवसर पर सबको घर गली कूचे तक उनका संदेश पहुंचाने का संकल्प लेना है।कार्यक्रम का संचालन अनुपम आर्य ने किया।
आचार्य योगेश कुमार वैदिक ने कहा कि अपने बच्चों को संपत्ति के साथ संस्कार भी दीजिए जिससे आपका और समाज का कल्याण संभव है।
राष्ट्र जागृति सम्मेलन में सार्वदेशिक सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश, अपने विचार रखेl पूर्व केंद्रीय मंत्री,डॉक्टर सत्यपाल सिंह सांसद बागपत ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र जागृति का कार्य सर्व प्रथम महृषि दयानंद सरस्वती ने किया था।उनके द्वारा स्थापित आर्य समाज अपने स्थापना काल से अबतक राष्ट्र का सजग प्रहरी बन कर इस और निरंतर कार्य कर रहा है।वर्तमान में अनेकों समस्याएं है ।हमे वेदों के मार्ग पर चलते हुए भारत को उन्नति के शिखर पर ले जाना है।राष्ट्रवादी संघटनओ को अपने साथ मिलाकर कार्य करना चाहिए।अध्यक्षता नरेंद्र आर्य ने की।मंच का संचालन आनंद प्रकाश आर्य ने करते हुए देश के तीन राज्यों में राष्ट्र वादी सरकार बनाने पर वहा की जनता जनार्दन को आर्य समाज की ओर से बघाई दी ,तथा उत्सव के समापन पर सभी विद्वानों,आर्य समाज के सक्रिय सदस्यों तथा नगर एवम विभिन्न आर्य समाज से पधारे व्यक्तियों का धन्यवाद दिया।सहसंयोजक मदन लाल गोयल रहे। सुप्रसिद्ध गायक कंचन कुमार और प्रवीण आर्य ने मधुर भजन प्रस्तुत किए।आर्य समाज के प्रधान पवन आर्य, मंत्री संदीप आर्य,अमित शर्मा, महिला प्रधान वीना आर्य, माया आर्या आदि ने सक्रिय योगदान दिया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    UP के 15 जिले Lockdown, जानें क्या है Lockdown?

    Share

    Shareकोरोना वायरल के चलते देश में अभी तक 370 केस सामने आए हैं और कुल मिलाकर सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 जिलों को लॉकडाउन किया जाएगा। ये लॉकडाउन 23 मार्च से 25 मार्च तक रहेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लॉकडाउन करने का मतलब क्या है? लॉकडाउन का मतलब क्या है ? इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। हालांकि दवा, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए ही आपको घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है। लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी भी शख्स को आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होती है जैसे राशन, दवा-पानी, सब्जी की जरूरत ही अनुमति मिलती है। ये जिले हुए लॉकडाउन: प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  Related posts:तारों में लगी आगहापुड़: रिश्तेदार बनकर ठगे 25 हजार रुपएशराब बेचने पर 1500 रूपये अर्थ दंडOriginally posted 2020-03-22 13:20:06.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!