हापुड़: बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले XXX वेब सीरीज-2 इन दोनों जमकर विवादों में है। हापुड़ में भी राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा फिल्म निर्माता एकता कपूर के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। संस्था की महिला ब्रिगेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्तंभ पर बाजू पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। सुमन त्यागी ने कहा कि किसी भी कीमत पर भारतीय वीरंगनाओ का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि उपरोक्त कृत के लिए एकता कपूर को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी ने कहा कि एकता कपूर की इस घिनौनी हरकत पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने एस. डी. एम. सदर के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में महिला ब्रिगेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी तथा नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गौतम उपस्थित रहे।
R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें 7906904224 और FREE में Water Health Checkup कराएं:
