हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार चार अप्रैल को हापुड़ आएंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। साथ ही भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार की सुबह करीब 11:15 बजे हापुड़ के प्रीत विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचेंगे जहां वह पार्टी कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों का कहना है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर यह एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसके पश्चात करीब 12:30 बजे हापुड़ के कलेक्ट्रेट सभागार में उपमुख्यमंत्री जनपद के समस्त विभागों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही प्रेस वार्ता कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण के पश्चात उपमुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। डिप्टी सीएम के दौरे को देखते हुए अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी तैयारी में जुट गए हैं।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more