हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव बीघेपुर में महिलाओं ने गुरुवार को राशन डीलर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डीलर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया और तहसील परिसर में प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले आठ साल से एक ही व्यक्ति पर गांव में राशन डीलर का लाइसेंस है जो अपनी मर्जी के अनुसार राशन देता है। गुसाईं महिलाओं ने तहसील परिसर धौलाना में राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और एसडीएम संतोष उपाध्याय को एक ज्ञापन भी दिया।
महिलाओं का कहना है कि राशन डीलर लोगों से अभद्रता करता है और कम राशन देता है। पूरा राशन मांगने पर महिलाओं के साथ अभद्रता की जाती है। राशन डीलर के व्यवहार से गुसाईं महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130