हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत के चंद्रायन-तीन पर पूरे विश्व की निगाहें टिकी हुई। देशवासियों को वैज्ञानिकों पर गर्व है। बुधवार को भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की। हापुड़ के राधापुरी में स्थित एडु मॉन्स्टर्स कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने आए छात्रों ने ट्यूटर्स के साथ स्क्रीन पर चंद्रमा की सॉफ्ट लैंडिंग देखी और इसके गवाह बने।
वहीं बाबूगढ़ में भी छात्रों ने घरों पर चंद्रमा की सॉफ्ट लैंडिंग देखी और तालियों से इस पल का स्वागत किया।
ई बी एस केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ के छात्रों ने भी चंद्रयान 3 का दृश्य अपने घर पर देखा जिसमें हाई स्कूल छात्रा राधिका, 6th क्लास मानवी, फर्स्ट क्लास पार्थ ने अपने घर पर ही सॉफ्ट लैंडिंग को देखा।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित शिवम एजेंसी के संचालक ने चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग पर सभी का मुंह मीठा कराया और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर शिवकुमार अग्रवाल, अखिल कुमार अग्रवाल, महेश ट्याला, विनोद आदि उपस्थित रहे।
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर हापुड़ के शहीद भगत सिंह पार्क आवास विकास कालोनी संजय में ढोल के साथ जश्न मनाया गया।
इस जश्न में सतीश अग्रवाल,अशोक गुप्ता,देवेंद्र सिंह,गगन गर्ग,राजीव गर्ग,अंकित गुप्ता, आभिषेक त्यागी आदि मोजूद रहे।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more