EHAPUR NEWS की खबर का एक बार असर, कर्मचारियों ने आठ फीट गहरा गड्ढा भरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): EHAPUR NEWS खबर का एक बार फिर असर हुआ है। हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में एक चौराहे पर करीब आठ फीट गहरा गड्ढा खोदने का मामला सामने आया। आपको बता दे कि बिना संकेतक बोर्ड लगाए ही यहां गहरा गड्ढा खोद दिया गया जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों पर आफत मंडरा रही थी। कुछ लोग तो गड्ढे में गिरकर चोटिल होने से भी बाल-बाल बच गए। ऐसे में EHAPUR NEWS ने मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद कर्मचारी और अधिकारियों की नींद टूटी और उन्होंने तुरंत ही गड्ढे को भर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। ऐसे में यहां करीब 8 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। चौराहे से गुजरने वाले लोग इसमें गिरने से बाल-बाल बच गए। EHAPUR NEWS ने शुक्रवार को मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके पश्चात अधिकारियों की नींद टूटी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे जिन्होंने गड्ढे को शुक्रवार की रात को ही भर दिया।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667