
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने राजस्व वसूली का अभियान तेज कर दिया है। जिन उपभोक्ताओं का पांच हजार से अधिक का बकाया है उनके कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। गांव में कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं।
ऊर्जा निगम का उपभोक्ताओं पर 210 करोड़ रुपए बकाया है जिसमें अधिकांश घरेलू उपभोक्ता शामिल है। काफी प्रयास के बाद भी राजस्व वसूली को गति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में 5000 से अधिक के बकायदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं वसूली के लिए जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे।