हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में सोमवार को महिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई, जिसमें महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। महिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने नीतू,मुन्नी देवी और रेखा को उपाध्यक्ष पद पर, प्रवेश लता को महासचिव पद पर और बाला व कृष्णा को सचिव पद पर मनोनीत किया। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सविता गौतम भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीमा, कमलेश,अनिता,तारा, कुसुमलता,सरोज,सुनीता आदि महिलाएं उपस्थित रही।
Novel CROSSROAD खरीदने के लिए कॉल करें : 9897153400
