गन्ना भुगतान न होने से किसान भड़के
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनिय चढूनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गन्ना पिराई सत्र तुरंत चालू करने तथा गन्ने का दाम 450 रुपए प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर गुरुवार को गन्ना अधिकारी के दफ्तर पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष अभिषेक तेवतिया, सुधीर तेवतिया, वसीम अहमद, सतीश आदि किसान गुरुवार को नारेबाजी करते हुए गन्ना दफ्तर पहुंचे और मांगों को लेकर गन्ना अधिकारी से वार्ता की।
किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन गन्ना अधिकारी को दिया। किसानों की मांग है कि गन्ना पिराई सत्र तुरंत चालू किया जाए। गन्ने का दाम 450 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। किसानों को गन्ने के बकाया का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए।