क्रेशर पर किसान का गन्ना लुट रहा है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित क्रेशरों पर गन्ना उत्पादकों को गन्ने का बाजिव दाम न मिलने से किसानों में रोष व्याप्त है। क्रेशरों पर गन्ना 250-290 रुपए बिक रहा है, जबकि सरकार ने गन्ने का दाम 350 रुपए प्रति क्विंटल घोषित है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में अभी तक गन्ना पिराई सत्र शुरु न होने से किसानों को अपना गन्ना क्रेशरों पर बेचना पड़ रहा है जिस कारण क्रेशर संचालक गुड़ बेच कर भारी मुनाफा कमा रहे है। प्रदेश सरकार ने पिराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ने का दाम 350 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है।
हापुड़ मंडी में आस-पास के क्षेत्र से 7-8 मोटर गुड़ बाल्टी रोजाना आ रहा है जो सोमवार को 1360 रुपए प्रति 40 किलो बिका जबकि गत सप्ताह यह भाव 1400 रुपए प्रति 40 किलो बिका था। हापुड़ मंडी में गुड़ की मांग असम, बंगाल से है। किसानो गेहूं व आलू तथा सरसों की बुआई के लिए जरुरत के अनुसार खेत खाली कर रहा है जिस कारण किसान गन्ना काट कर क्रेशरों पर डाल रहा है। क्रेशर मालिक गन्ने की आवकें की देखकर रोजाना नया भाव घोषित कर बोर्ड लगा देते है। किसानों ने घट तौली की भी शिकायत की है।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116