![](https://ehapurnews.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-01-at-10.26.53-AM.jpeg)
2 सितम्बर को कलेक्ट्रेट घेरेंगे किसान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):किसानों की समस्याएं हल न होने से खफा किसानों ने 2 सितम्बर, सोमवार को कलेक्ट्रेट घेरने का निर्णय लिया है।यह घेराव भिकियू टिकैत की अगुवाई में होगा
आंदोलन को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं और 2 सितंबर को हापुड़ कलेक्ट्रेट में किसानों की समस्याओं को लेकर होने वाले विशाल आंदोलन में शामिल होने के लिए जनसंपर्क कर रहे है।सूत्र बताते हैं कि किसान बड़ी संख्या में घेराव में शामिल होंगे वे ट्रैक्टर से कलेक्ट्रेट पहुँचेंगे। चौधरी कुशलपाल सिंह आर्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चौधरी रामपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, बाबू राम तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष,राकेश प्रधान गढ़ी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश चौधरी गढ़ी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ललित सिवाल दादरी तहसील उपाध्यक्ष सौराज सिंह अमनशेर सिंह तेजपाल सिंह आदि किसान नेता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे है और सदस्यता अभियान को गति दे रहे है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586