
हापुड़, सीमन: लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट हापुड़ की एक सभा में जरुरत मंद लोगों को निशुल्क पुस्तकें वितरित करने का निर्णय लिया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष कपिल देव गुप्ता ने संस्था के उद्देश्यों व कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था लोगोंं से उपयोगी पुस्तकें एकत्र करती है और फिर उन्हेंं जरुरतमंद लोगों को निशुल्क प्रदान करती है। जन-जन तक शिक्षा पहुंचाना संस्था का उद्देश्य है। सभा का संचालन अनुज माहेश्वरी व प्रगति गुप्ता ने किया। बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के स्थापक सुरेश चंद गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुधीर अग्रवाल, पूजा महेश, मनोज थरथानी, राकेश माहेश्वरी, रीना गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Originally posted 2020-03-20 12:33:01.