6 नवम्बर से मिलेगा मुफ्त राशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राशन डिपुओ से पात्र उपभोक्ताओं को मिलने वाला राशन दीपावली की वजह से 6 नवम्बर से मिलेगा। दीपावली के राशन संग लोगों को आयुष्मान कार्ड भी मिलेंगे। इसके लिए प्रदेश भर में मुहिम चलाई जाएगी। इसका जिम्मा सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है। छह नवम्बर से दीपावली के राशन का वितरण शुरु होगा। सभी राशन कार्ड धारकों और उनके परिवारजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्र गृहस्थी पात्रता सूची में हाल ही में 61 लाख से अधिक परिवारों को शामिल किया गया है।
त्यौहार पर घर आने वालों के भी बनाएं कार्डः राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में यूपी के करीब तीन करोड़ 48 लाख लाभार्थी शामिल है। अभी तक इनमें से सिर्फ एक करोड़ लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बने है। बाकी करीब ढाई करोड़ के कार्ड बनना बाकी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606