लाल पार्क वाली गली में मनाया जा रहा गणेशोत्स्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्यनगर, लाल पार्क वाली गली हापुड़ में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में गणेशोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। सोमवार को गणपति स्थापना के 10वें दिन सायंकाल पूजाक्रम में महासभा कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले के आचरत्व में भगवान श्री सत्यनारायण कथा हुई। इसके साथ ही गणेशोत्सव पूजन की सम्पूर्णता हुई सुन्दर भावपूर्ण आरती के बाद भक्तों की भारी भीड़ के उद्घोष से पूरा माहौल गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के आवाज से भक्तिमय हो गया। महासभा द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने बताया कि 17 सितंबर को गणपति जी के प्रतिमा का विसर्जन विधि विधान पूर्ण श्रद्धा से दोपहर में किया जाएगा। मोक्ष शर्मा, ऋतु शर्मा, शारदा शर्मा, भरत श्रीहान पाण्डेय, पूनम शर्मा, कुसुम शर्मा, अनिशा सोनी पाण्डेय,आरती, शगुन शर्मा, सुनीता शर्मा , सुधा तोमर, ऐश्वर्या पाण्डेय, उषा शर्मा, निशि, हिमांशी, मानसी, चन्द्रकांता, माधव आदि पूर्ण श्रद्धा से बप्पा के उत्सव व्यवस्था में लगे हुए है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065