कृषि एवं विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित व स्वच्छ गांव की झलक
हापुड़,विं(ehapurnews.com): कार्तिक पूर्णिमा गढ़ मुक्तेश्वर गंगा मेला में लगी कृषि एवम विकास प्रदाशनी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्टाल से विकसित व स्वच्छ गांव तथा इसके लिए किए जा रहे प्रयासों की झलक दिख रही है। प्रदर्शनी में आए लोग एसबीएम स्टाल से अपनी जिज्ञासा के अनुरूप जानकारी लिए। स्टाल पर आए लोगों को जानकारी और स्वच्छता के लिए स्वयं जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह और उनकी एसबीएम की टीम करती रही। खंड विकास अधिकारी गढ़ मुक्तेश्वर विजय कुमार और धौलाना अभिमन्यु सेठ ने भी एसबीएम स्टाल का जायजा लिया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत गढ़ मुक्तेश्वर अमित कुमार और सहायक विकास अधिकारी पंचायत सिंभावली शिवम पांडे एसबीएमएम स्टाल का जायजा लेते रहे और बेहतर व्यवस्था बनाए रखें। जिला समन्वयक गोपाल राय के साथ जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के हरकीरत सिंह और उनकी टीम ने भी स्टाल पर आए लोगों को पंचायती राज विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दोनो चरणों प्रथम और द्वितीय का प्रदर्शन किया गया है। प्रथम चरण के लिए व्यक्तिगत शौचालय का एक मॉडल लगाया गया है। दूसरे चरण की जानकारी देने के घर घर कूड़ा इक्ठा करने के लिए खरीदे गए एक वाहन को प्रदर्शित किया गया है। किचन अपशिष्ट के प्रबंधन और विशेष स्थिति मे जल शोधन की जानकारी देने के लिए तीन मटकों का प्रदर्शन किया गया है। नालियों के माध्यम से शिल्ट तालाब में न जाने पाए इसके लिए एक शिल्ट्ट स्केचर के मॉडल का प्रदर्शन किया गया है। एसबीएम स्टाल के माध्यम से संपूर्ण स्वच्छता के साथ साथ विकसित गांव का प्रदर्शन किया गया है। धौलाना विकास खंड की ग्राम पंचायत नारायणपुर बसका के खेल मैदान का मॉडल प्रदर्शित किया गया है। सतत विकास के लक्ष्यों को भी प्रदर्शित कर स्वच्छ, सुंदर, हरित, पर्याप्त जल युक्त गांव आदि का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में आए लोगों ने सभी मॉडलों में रुचि दिखाई और समझने की कोशिश की। तीन मटकों में भी लोगों ने विशेष रुचि दिखाई और इनके प्रयोग की जानकारी ली। खेल मैदान का भी मॉडल लोगों को रास आया। अधिकतर लोगों को यकीन भी नही हो रहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल मैदान विकसित हुए हैं। जिला समन्वयक गोपाल राय , हरकीरत सिंह, खंड प्रेरक संदीप शर्मा ने आए लोगों को जानकारी देकर जिज्ञासा को शांत और संतुष्ट किया।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more