सरकार खरीदेगी धान






Share

सरकार खरीदेगी धान

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में पहली अक्तूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद होगी। इसके लिए महज 20 दिन के भीतर प्रदेश के लगभग 18 हजार किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और धान ग्रेड़ ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। खाद्य-रसद विभाग की तरफ से धान खरीद के लिए पहली सितंबर से पंजीकरण शुरू कराया गया है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। वहीं, यूपी के सभी जिलों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए 3411 क्रय केंद्र तय किए गए हैं। कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2024- 25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। औसत उत्पादन लगभग 43.36 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है।

पहली अक्तूबर से धान खरीद मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग में होगी। वहीं लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में भी धान खरीद इसी अवधि में होगी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में पहली नवंबर से गोरखपुर, चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज और मीरजापुर संभाग में होगी। इस अवधि में लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव जनपद में किसानों से धान खरीद होगी। यह खरीद 28 फरवरी 2025 तक चलेगी।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    UP के 15 जिले Lockdown, जानें क्या है Lockdown?

    Share

    Shareकोरोना वायरल के चलते देश में अभी तक 370 केस सामने आए हैं और कुल मिलाकर सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 जिलों को लॉकडाउन किया जाएगा। ये लॉकडाउन 23 मार्च से 25 मार्च तक रहेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लॉकडाउन करने का मतलब क्या है? लॉकडाउन का मतलब क्या है ? इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। हालांकि दवा, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए ही आपको घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है। लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी भी शख्स को आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होती है जैसे राशन, दवा-पानी, सब्जी की जरूरत ही अनुमति मिलती है। ये जिले हुए लॉकडाउन: प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  Related posts:व्यापारी के साथ हुई लूट की सूचना निकली फर्जीकिसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों को कांग्रेसियों ने दी श्रध्दांजलिVIDEO: मोहल्ले में लटके बिजली के तारों से हो सकता है हादसाOriginally posted 2020-03-22 13:20:06.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!