हापुड़ के कांग्रेसजनों ने गुरुवार को यहां देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 29वां स्मृति दिवस मनाया और उन्हें याज कर उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। हापुड़ के कांग्रेसजन स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एक विद्यालय के परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भूतपूर्व विधायक गजरात सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने सदैव गरीब व असहाय लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकद्दमे वापिस लेने की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्य नारायन अग्रवाल ने कहा कि आई.टी. क्षेत्र राजीव गांधी की देन है।