हापुडः किसानों की तिरंगा यात्रा में उमड़ा सैलाब
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हजारों किसानों ने शुक्रवार को हापुड़ में ट्रैक्टरों पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाल पर यह साबित कर दिया कि किसानों में देश भक्ति का जजबा किसी से कम नहीं है। किसान तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। किसानों की तिरंगा यात्रा ने ट्रैक्टरों पर ततारपुर बाईपास से जिला मुख्यालय तक निकाली गई। ट्रैक्टर मार्च का आह्वान किसान नेता राकेश टिकैत ने किया था।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अगुवाई में जनपद हापुड़ के कोने-कोने से हजारों ट्रैक्टरों पर सवार किसान ततारपुर बाईपास पर एकत्र हुए। किसानों ने वाहनों पर तिरंगा फहरा रहा था। यूनियन जिला महासचिव राजेश चौधरी ने बताया कि किसानों की यह तिरंगा यात्रा किसानों की मांग के समर्थन में निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा जिस भी मार्ग से निकली लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
किसानों ने हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंच कर प्रशासनिक अफसर को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों की मांगे अविलम्ब पूरा करने की मांग की है।
हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063