हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भारतवर्ष में पूजा पाठ और दुआओं का दौर जारी है। पूरे विश्व की चंद्रयान पर निगाहें टिकी हुई हैं। हापुड़ जिले में भी मदरसे में मौलानाओं और मदरसे के बच्चों ने चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए दुआएं की। मदरसे के मौलाना ने कहा कि चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग हो इसके लिए दुआएं की जा रही हैं।
आपको बता दें कि हापुड़ के मौहल्ला पीर-बहादुउद्दीन स्थित जामिया अरबिया कासिम-उल-उलूम हुसैनिया मदरसे में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए दुआएं की। इस दौरान मदरसे के बच्चों ने भी दुआएं पढ़ीं। मदरसे के मौलाना मोहम्मद सोहराब मुजाहिद्दीन ने कहा कि देश के लिए यह गर्व की बात है। मौलाना इबादुल ने कहा कि चंद्रयान की आज लैंडि़ग हो रही है जो देश के लिए बड़े ही गर्व की बात है। मौलाना अब्दुल सलाम ने कहा कि चंद्रयान की लैंडिंग सही सलामत ही होगी।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130