हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शंभूपुरा में एक निर्माणाधीन मकान के छज्जे के ऊपर की दीवार शुक्रवार को अचानक भरभरा कर गिर गई और छज्जा लटक गया जिससे मकान स्वामी 40 वर्षीय त्रिलोकचंद पुत्र नानक चंद, मिस्त्री सचिन कुमार और एक आठ वर्ष का बच्चा तनिष्क घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। त्रिलोकचंद को ज्यादा चोट आई हैं जिसका उपचार अभी भी जारी है। अन्य दो को घर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभूपुरा निवासी त्रिलोकचंद एक मकान का निर्माण कर रहा है। पहली मंजिल पर चिनाई करते समय एक दीवार अचानक नीचे आ गिरी और छज्जा सरिए में फंसकर लटक गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार त्रिलोकचंद को समझाया लेकिन उसने एक ना सुनी जिसके बाद यह हादसा हुआ जिसमे त्रिलोकचंद खुद घायल हो गया।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065