टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में हिन्दी दिवस मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में हिन्दी दिवस मनाया गया। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में काव्यपाठ एवं हिन्दी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 200 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। काव्यपाठ के अन्तर्गत विभिन्न छात्र-छात्राओं जिनमें जिवांश शर्मा प्रथम, राशि शर्मा द्वितीय व वैष्णवी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अति मनोरम काव्यपाठ के द्वारा श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा, प्रधान रामनरेश शर्मा, प्रबंधक गजराज सिंह, प्रधानाचार्य मांगेलाल शर्मा, एवं प्राइमरी विभाग के प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप शास्त्री ने अपने विचार प्रस्तुत किये और उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापको को पावन बेला पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। क्रार्यक्रम का संचालन कविता शर्मा व मुक्ता भारद्वाज ने किया। निर्णायक मंडल में दीपिका शर्मा अशोक कुमार शर्मा, प्रभात शर्मा व साधना शर्मा रहे।
हापुड़ में लगने जा रहा है MEGA HAPUR EXPO, लें अपना फ्री वाउचर: 8218060054