हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोती कॉलोनी में अवैध रूप से कट रही कॉलोनी का निरीक्षण करने के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने अवैध कॉलोनी की वीडियोग्राफी कराई। इस दौरान अधिकारियों ने जरूरी जानकारी भी हासिल की।
हापुड़ के विभिन्न इलाकों में अवैध कॉलोनी का धंधा जोरों-शोरों से चल रहा है। अवैध कॉलोनाइजर लोगों को अपनी बातों में उलझा कर उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाकर अवैध रूप से काटी गई गई प्लाटिंग बेच रहे हैं। यह अवैध कॉलोनाइजर लोगों को बहला-फुसला कर, पक्की सड़क का निर्माण कर, बिजली के खंभे और पेड़-पौधे लगाकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। कई जगह तो ऐसी है जहां लैंड यूज परिवर्तन भी नहीं हुआ है। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर भी अवैध रूप से जगह-जगह कालोनी काटी जा रही हैं। उन्हीं में से एक है मोती कॉलोनी… मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी शुक्रवार को अवैध कॉलोनी में पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि लगभग 20 से 25 बीघा में अवैध कालोनी काटी जा रही है। अचम्भे की बात तो यह है कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस तरह की अवैध कॉलोनी को देखकर आंखें मूंद लेते हैं। वैसे तो जनपद के विभिन्न इलाकों में एचपीडीए ने बुलडोजर की सहायता से अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया लेकिन बुलंदशहर रोड पर काटी जा रही इस अवैध कॉलोनी पर अधिकारियों की निगाह ही नहीं गई जो की एक चिंता का विषय है।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more