बहादुरगढ़: जनपद हापुड़ में अभी भी अवैध बूचड़खाने संचालित है जो मवेशियों का वध कर मांस सल्पाई करते हैं। ये अवैध बूचड़खाने चोरी छिपे घरों में चल रहे हैं। यह रहस्योद्घाटन जनपद की पुलिस द्वारा चलाए गए एक अभियान से हुआ है।
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव शेखपुर में एक मकान पर छापा मार कर एक अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़ किया है जहां भैंस का वध कर मांस बेचने का धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से साइम को हिरासत में लिया है। जबकि गृहस्वामी सहित पांच लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अवैध बूचड़खाने से डेढ़ कुन्तल भैंस का मांस, छुरा व मवेशी वध में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।
90% लोन के साथ #PROPERTY खरीदना हुआ आसान. अभी संपर्क करें: 9911028188:
