
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के के पिलखुवा नगर पालिका परिषद के निर्माण विभाग के अवर अभियंता सिविल गिरीश कुमार सागर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं जिनकी जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण ने खारिज कर दी है। बता दें कि तीन फरवरी 2020 को एंटी करप्शन की टीम द्वारा नगर पालिका परिषद पिलखुवा के एक कर्मी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को मेरठ से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता को गिरफ्तार किया था जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश न होने पर एनबीडब्लयू जारी हुए थे।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996