हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को शनिवार को जागरूक किया गया। महिला थाना हापुड़ की प्रभारी ने जागरूकता अभियान के तहत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में महिलाओं को बताया। कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक जितेंद्र भी उपस्थित हुए। 30 दिवसीय अभियान शक्ति दीदी के तहत दीवान पब्लिक स्कूल,हापुड़ में गोष्ठी (चौपाल) आयोजित कर महिलाओ व बालिकाओ को
• मिशन शक्ति
• नारी सुरक्षा
• नारी सम्मान
अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर-
112 पुलिस आपातकालीन सेवा,
1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्प लाइन
1090 विमेन पावर हेल्प लाईन
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
102 स्वास्थ सेवा
108 एम्बुलेंस सेवा
1098 चाइल्ड हेल्प लाइन
181 महिला हेल्प लाइन नम्बर
14567 सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिला हेल्पलाइन तथा एंटी रोमियो के कार्य सेल्फ डिफेंस, महिला संबंधित कानून, अधिकार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों से सम्बंधित महिलाओं/बालिकाओ से उनके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया। किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। हेल्पलाइन नंबर प्रयोग करने के तरीके भी बताए गए व महिला थाना जनपद हापुड़ मय टीम के गोष्ठी कर जनता को जागरूक किया गया। इसके साथ ही चौपाल में उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं (कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि के विषय में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, शेष कुशलता रहीl
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more