यंग इंडिया रन को लेकर बैठक






Share

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):  आगामी स्वामी विवेकानंद की जयन्ती के चलते भाजपा हापुड़ जिला कार्यालय पर भाजयुमो की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने की व संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि एवं प्रवासी के रूप में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र अवाना उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि सतेन्द्र अवाना ने समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 12 जनवरी को समस्त भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता यंग इंडिया रन का आयोजन कर रहा है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने कहा कि भाजयुमो उत्तर प्रदेश 12 जनवरी को सभी 96 सांगठनिक जिलों में यंग इण्डिया रन के माध्यम से 5 किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। हापुड़ जिले में यंग इंडिया रन का कार्यक्रम सिम्भावली मण्डल में आयोजित किया जाएगा जो सिखेड़ा पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के कार्यालय से प्रारंम्भ होकर सिम्भावली किसान डिग्री कोलिज पर समाप्त होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से समस्त कार्यकर्ता अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाएंगे। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, अनिरुद्ध सिंह कस्तला, प्रशांत गौड़, पुनीत जाटव, जिला मन्त्री तरुण चौहान, कुश तोमर, गुड्डू प्रजापति, राहुल पंडित, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अनमोल प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु दीक्षित, संदीप राणा, रोहित सिरोही, राजन बाल्मीकि, अंकुश शर्मा, यश त्यागी, आकाश त्यागी, रोमी, सुमित सिरोही, उज्ज्वल सोमानी आदि उपस्थित रहे।

गर्म कपड़ों पर 50% तक की भारी छूट: 9410442142

Related Posts

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

Share

Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

Read more

UP के 15 जिले Lockdown, जानें क्या है Lockdown?

Share

Shareकोरोना वायरल के चलते देश में अभी तक 370 केस सामने आए हैं और कुल मिलाकर सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 जिलों को लॉकडाउन किया जाएगा। ये लॉकडाउन 23 मार्च से 25 मार्च तक रहेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लॉकडाउन करने का मतलब क्या है? लॉकडाउन का मतलब क्या है ? इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। हालांकि दवा, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए ही आपको घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है। लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी भी शख्स को आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होती है जैसे राशन, दवा-पानी, सब्जी की जरूरत ही अनुमति मिलती है। ये जिले हुए लॉकडाउन: प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  Related posts:जिला योजना समिति के सदस्य हेतु चुनाव 25जून को,पढे पूर्ण विवरणचंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर वैज्ञानिकों को दी बधाईमसाला फैक्ट्री से हवा में उड़ा पाउडर, वाहन चालकों की आंखों में लगी मिर्चीOriginally posted 2020-03-22 13:20:06.

Read more

Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
error: Content is protected !!