30 दिसम्बर-2023 को प्रभारी मंत्री का हापुड में व्यस्त कार्यक्रम
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): प्रदेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री हापुड़ कपिल देव अग्रवाल का शनिवार 30 दिसम्बर 2023 को जनपद आगमन हो रहा है।
जनपद आगमन के दौरान मंत्री 10 बजे से 11 बजे तक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, 11 से 11:30 बजे तक आवास विकास कालोनी, हापुड़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी) में प्रतिभाग, 11:45 से 12:15 बजे तक स्वयं सहायता समूहो द्वारा निर्मित उत्पादों के कलेक्ट्रेट परिसर में लगे स्टालों का निरीक्षण किया जायेगा। तत्पश्चात 12:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस वार्ता करेंगे ।
1: 10 बजे ग्राम – अकसौली विकास खण्ड हापुड़ तथा 1:10 से 2:00 बजे तक विकसित भारत संकल्प यात्रा (ग्रमीण) कार्यक्रम में मंत्री द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर