हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दो महिलाओं को महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने हाल ही में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई दोनों ही महिलाएं स्नातक हैं जिनकी पहचान नेहा शर्मा और पूजा सिंह निवासी हापुड़ के रूप में हुई है। भोले भाले लोगों को दोनों महिलाएं एयरलाइन कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देती थी और पैसे ठगती थी।
मुंबई पुलिस ने एक पीड़िता की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एक एयरलाइन कंपनी में ग्राउंड स्टाफ की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी महिलाओं ने पीड़िता से 12.36 लाख रुपए की ठगी की। यह महिलाएं खुद को एचआर पेशेवर बता कर कंपनियों के जाली लेटर हेड के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। मुंबई पुलिस ने हापुड़ से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है जिनके साथियों की तलाश भी जारी है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065