Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार की रात को मुंबई पुलिस ने छापा मारा और एक युवती को हिरासत में ले लिया। महाराष्ट्र से आई चार सदस्यीय मुंबई पुलिस की टीम ने धोखाधड़ी के आरोप में वांछित युवती को पकड़ा जिसे पकड़ कर वह अपने साथ ले गई। मामला करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का बताया जा रहा है।
दरअसल महाराष्ट्र पुलिस शनिवार की रात को पिलखुवा थाने पहुंची जिसके बाद पिलखुवा पुलिस और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से रजनी बिहार मोहल्ले में दबिश दी जहां से मुंबई पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। युवती पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इसके पश्चात मुंबई पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205