मुस्लिम नेता इमरान कांग्रेस में आए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम नेता इमरान मसूद शनिवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने मसूद का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि यह उनकी घर वापसी है। मसूद को विगत 29 अगस्त को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बसपा से निष्कासित कर दिया गया था।
पिछले साल उत्तर प्रदेश विस चुनाव से ठीक पहले मसूद सपा में शामिल हो गए थे, लेकिन चुनाव के बाद बसपा में चले गए थे। वह 2007 में सहारनपुर जिले की मुजफ्फराबाद सीट से विधायक चुने गए थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मसूद ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सार्थक रही। इस यात्रा के बाद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जीत हासिल की। अब वह अन्य राज्यों में भी जीत हासिल करने जा रही है।
बता दें कि सहारनपुर जनपद से जुड़े इमरान मसूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल में मुस्लिम वोटरों में गहरी पैठ रखते हुए और मुस्लिम मतदाताओं का रुख बदल सकते है। इमरान के कांग्रेस में शामिल होने से बसपा, सपा को झटका लगेगा।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur