हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य को धमकी भरा एक पत्र मिला है। पत्र में लिखा गया है कि मामले की शिकायत यदि पुलिस से की तो अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। चेतावनी भरे पत्र में गोलियों से हत्या की धमकी भी दी गई है। इसके पश्चात कुशल पाल आर्य अन्य किसान नेताओं के साथ शुक्रवार को सिंभावली थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। कुशल पाल आर्य का कहना है कि वह किसी से भी दबने वाले नहीं है।
जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के सुभाष विहार कॉलोनी निवासी कुशल पाल आर्य भारतीय किसान यूनियन टिकैत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है जो कि शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे टहलने के लिए गए थे। जब वह वापस घर पहुंचे तो उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला पत्र जिसे देखकर उन्होंने पुलिस तथा अन्य साथियों को मामले से अवगत कराया।
ग्रामीणों की भीड़ इस दौरान एकत्रित हो गई। इसके पश्चात पत्र को खोला गया तो देखा कि उसमें कुशल पाल आर्य को धमकी दी गई है। पत्र में आरोपियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गोलियों से छलनी करने की धमकी दी है। यह भी लिखा कि वह इससे पहले भी जाल बिछा चुके हैं लेकिन कुशल पाल आर्य उनके हाथ नहीं आए। पुलिस को मामले से अवगत किया तो रात के समय खेतों पर पानी छोड़ने के दौरान कुशल पाल आर्य को गोलियों का शिकार होना पड़ेगा। कुशल पाल ने स्पष्ट कहा है कि उनके बढ़ते कद के कारण यह धमकियां मिल रही है और वह पीछे नहीं हटेंगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457