हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव फगौता में कुएं में गिरी नीलगाय को वन विभाग की टीम ने बुधवार को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया। इसके बाद नीलगाय जंगलों की ओर चली गई। बताया जा रहा है की नीलगाय खाने की तलाश कर रही थी। इसी बीच वह गहरे कुएं में जा गिरी जिसे निकाल लिया गया है।
हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांडपाल ने बताया कि वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि गांव फगौता के जंगलों में स्थित एक कुएं में नीलगाय गिरी हुई है जिसके बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और एक युवक को कुएं में रस्सी के सहारे नीचे उतारा जिसने रस्सी को नीलगाय से बांध दिया और कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को बाहर निकला गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207