शांति विधान पाठ का आयोजन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गुरूवार को जैन धर्म के 16वें तीर्थकर भगवान शान्तिनाथ विधान का आयोजन किय गया। विधान के कर्मकांड को हस्तिनापुर के विधान आचार्य दीपक जैन शास्त्री ने सम्पन्न कराया। स्वर्गीय नेमचद जैन की पत्नी सुषमा जैन के सौजन्य से आयोजित विधान पाठ में जैन भक्तों ने पीत वस्त्र पहनकर भक्ति भाव से पूजन किया, विधान पाठ से पूर्व अभिषेक सिचन शान्तिधारा की गई। विधान आचार्य दीपक जैन शास्त्री ने कहा कि शान्तिनाथ विधान पाठ बहुत ही मंगलकारी है, इस विधान पाठ मे बैठकर श्रद्धांपूर्वक पूजा अर्चना करने से पापो का क्षय होता है, मन शांत व निर्मल बनता है।शारीरिक व मानसिक रोगो का नाश होता है तथा परिवारों में सुख शान्ति का वास होता है। समाज के महामंत्री अशोक कुमार जैन, विकास जैन, अनिल जैन सहित जैन समाज की महिलाएं पाठ मे शामिल हुई।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457