धान व्यापारी और किसान आमने-सामने, व्यापारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान






Share

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में रविवार को धान के दामों को लेकर किसानों तथा व्यापारियों में जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान दोनों ही आमने-सामने आ गए। इसके बाद व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन धरने का आह्वान किया तो वहीं किसानों ने भी मंडी सचिव नीलिमा गौतम के आवास का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि किसान उनके साथ अभद्रता करते हैं।
दरअसल रविवार को कुछ किसान अपनी धान लेकर नवीन मंडी पहुंचे। शनिवार के मुकाबले रविवार को धान के दाम 121 रुपए कम खुले। ऐसे में किसानों ने हंगामा किया और कहा कि उनसे एक किलो 300 ग्राम धान अधिक वसूला जा रहा है। किसान और व्यापारी दोनों आमने-सामने आ गए। ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि किसानों ने उनके साथ अभद्रता भी की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।
व्यापारियों का कहना है कि वह अब दो % आढ़त लेंगे और अपनी मांगों के समर्थन में वह अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान कर रहे हैं। वहीं किसानों ने भी व्यापारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और मंडी सचिव नीलिमा गौतम के आवास का घेराव किया।

ATMS || ADMISSION OPEN ||  7088701116

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    UP के 15 जिले Lockdown, जानें क्या है Lockdown?

    Share

    Shareकोरोना वायरल के चलते देश में अभी तक 370 केस सामने आए हैं और कुल मिलाकर सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 जिलों को लॉकडाउन किया जाएगा। ये लॉकडाउन 23 मार्च से 25 मार्च तक रहेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लॉकडाउन करने का मतलब क्या है? लॉकडाउन का मतलब क्या है ? इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। हालांकि दवा, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए ही आपको घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है। लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी भी शख्स को आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होती है जैसे राशन, दवा-पानी, सब्जी की जरूरत ही अनुमति मिलती है। ये जिले हुए लॉकडाउन: प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  Related posts:हापुड़ कोतवाल को चंडी मां का चित्र भेंट कर किया सम्मानितलापता भाई-बहन अमरोहा में मिलेHapur: Paytm का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, ठग को आपकी तलाशOriginally posted 2020-03-22 13:20:06.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!