तप मनुष्य के जीवन में निखार लाता है:प्रवीण जैन शास्त्री
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन धर्म के पर्युषण दशलक्षण महापर्व मे आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर सोमवार को प्रातःकाल शान्तिधारा अभिषेक पूजन के उपरांत भक्तामंबर विधान पाठ का आयोजन हुआ। जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन अपनी पत्नी बबीता जैन के साथ दशलक्षण महापर्व मे आयोजित प्रतिदिन के विधान मे बैठकर श्रद्धांपूर्वक पूजन कर रहे है, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, राजीव जैन, विकास जैन, अनिल जैन भी प्रतिदिन के विधान पाठ मे पूजा कर रहे है, प्रतिदिन प्रातःकाल चार घन्टे चलने वाले विधान पाठ मे पीली धोती मे पूजन किया जाता है ,जैन विद्धान प्रवीण जैन शास्त्री प्रतिदिन के विधान पाठ को करा रहे है, अभिषेक पूजन, विधान पूजन मे भाग लेने वाले छोटे बच्चो को जैन समाज के संरक्षक इंजीनियर सतीश कुमार जैन नै पारितोषिक देकर सम्मानित किया। धर्म के दश लक्षणो मे से एक लक्षण पर प्रतिदिन गहन चर्चा होती है आज के धर्म लक्षण उत्तम तप पर प्रवचन देते हुए प्रवीण जैन शास्त्री ने कहा कि तप मनुष्य के जीवन मे निखार लाता है,तप से हम अपने मन व इन्द्रियो को नियंत्रित करते है। तप मानव को महामानव बना देता है, जैन धर्म के सभी 24 तीर्थकरो ने घोर तप करके ही तीर्थकर पद पाया है। हम अपने जीवन मे तप को अवश्य शामिल करे, हमारा जीवन महान बनेगा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288