हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को SC/ST कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी के नेतृत्व में पांच लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर भाजपा, बसपा व अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा हैं। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस सर्व धर्म व सर्व समाज की पार्टी हैं। कांग्रेस की इस विचारधारा से प्रभावित होकर आज अभी धर्म और समाज के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। हिंदू युवा वाहिनी से आकाश शर्मा, मोहम्मद शमशाद अब्बासी, बसपा से ललित कुमार और अजब सिंह और धीरज प्रजापति सहित कई लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान दीपक मोघे, जस्सा सिंह, देवेंद्र जाटव, वीरेंद्र कुमार, पूरण सिंह, शांति लाल, विशाल आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
हापुड़ में लगने जा रहा है MEGA HAPUR EXPO, लें अपना फ्री वाउचर: 8218060054