हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा में ऊर्जा निगम ने बकायेदारों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान छेड़ दिया है। हालांकि अधिकारियों की लेटलतीफी के बाद शुरू हुए अभियान से वरिष्ठ अधिकारियों में नाराजगी है। पिलखुवा के ऊर्जा निगम ने एक लाख से ऊपर के 172 बकायेदारों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं।
पिलखुवा डिवीज़न में करीब सवा लाख उपभोक्ता हैं जिनमें से 30 हजार ऐसे बकायदार हैं जिन पर ऊर्जा निगम का 209 करोड रुपए से अधिक का बकाया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के इन 30,000 उपभोक्ताओं में से 480 बकायेदारों की आरसी काटकर तहसील भेजी गई है।
विभाग द्वारा आरसी काटे जाने के बाद बकाए की वसूली अब तहसील स्तर से की जाएगी। साथ ही विभाग के अधिकारियों ने बकायेदारों से बकाए के भुगतान के लिए अभियान को गति दी है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950